Video: अफगान पुलिस की गाड़ी से चल रहे कंगाल पाकिस्‍तान के पुलिसकर्मी, तालिबान ने छीनकर 'दान' किया

इस्‍लामाबाद अफगानिस्‍तान में हजारों की तादाद में आतंकवादी भेजकर तालिबान की मदद करने में जुटे कंगाल पाकिस्‍तान को अब इसका फल भी मिलना शुरू हो गया है। तालिबान आतंकी अफगान पुलिसकर्मियों से उनकी नई-नई गाड़‍ियां छीनकर उसे तस्‍करी करके पाकिस्‍तान पुलिस को दे रहे हैं। यही नहीं पाकिस्‍तानी पुलिस ने इसका इस्‍तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अफगानिस्‍तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता फवाद अमन ने इस घटना का वीडियो जारी करके पाकिस्‍तान और तालिबान की नापाक दोस्‍ती की पोल खोल दी है। उन्‍होंने कहा, 'अफगान पुलिस की एक फोर्ड रेंजर गाड़ी पाकिस्‍तान की सड़कों पर चल रही है। तालिबान आतंकी इन वाहनों की अफगानिस्‍तान से तस्‍करी करके उसे पाकिस्‍तान के सुरक्षा बलों को सौंप देते हैं। तालिबान इस्‍लाम के लिए नहीं लड़ रहा है, बल्कि इस्‍लामाबाद के लिए लड़ रहा है।' पाक ने अफगानिस्तान की सरजमीं पर गोलीबारी की पाकिस्‍तानी पुलिसकर्मियों के अफगान पुलिस की गाड़ी से चलने का वीडियो ऐसे समय पर वायरल हुआ है जब पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान की सरजमीं पर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में अफगानिस्तान के एक नागरिक घायल हो गया। इसके बाद से अफगान रक्षा मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिनों पहले स्पिन बोल्डक इलाके में पाकिस्तानी सेना को अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार अफगानिस्तान की जमीन पर देखा गया था। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज दोपहर कुनार प्रांत के ऊपर एक डी-30 रॉकेट (होवित्जर तोप*) दागा। शेल्टन जिले में रॉकेट हमले में एक नागरिक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और एक अच्छे पड़ोस के सिद्धांतों के विपरीत है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के इस हमले से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/3fjauI8

Post a Comment

0 Comments