पेशावर, 20 जनवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ आतंकवादियों ने ‘सिक्योरिटी फोर्स रोड प्रोटेक्शन’ दल पर गोलियां चला दी, जिसमें कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में गोमल थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक सिपाहियों की पहचान खालिद और अयाज के तौर पर हुई है। वहीं सिपाही मोहम्मद रमजान घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/39OunmR
0 Comments