अफगानिस्तान के प्रभावशाली शिया नेता करीम खलीली पाकिस्तान के दौरे पर

इस्लामाबाद, 12 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान के प्रभावशाली शिया नेता करीम खलीली पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां इस महीने की शुरुआत में शिया समुदाय के 11 कोयला खनिकों की हत्या कर दी गई थी। मारे गए लोगों में नौ अफगानी अप्रवासी थे। दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर मारे गए खनिक अल्पसंख्यक हजारा समुदाय से थे। पाकिस्तान में समुदाय की दुर्दशा के खिलाफ एक सप्ताह तक प्रदर्शन के बाद शनिवार को उन्हें दफना दिया गया। खलीली भी हजारा समुदाय से संबंध रखते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शिया समुदाय के लोगों की अच्छी खासी तादाद है। दोनों ही देशों में बहुसंख्यक सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा उनके उत्पीड़न की बाते सामने आती रही हैं। अफगानिस्तान का सुन्नी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह और पाकिस्तान का सुन्नी आतंकवादी समूह कई बार शियाओं को निशाना बनाते रहे हैं। खलीली की यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को दुरुस्त करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खलीली की यात्रा पाकिस्तान की अफगानिस्तान में राजनीतिक नेतृत्व तक पहुंच बनाने की नीति का हिस्सा है ताकि अफगानिस्तान शांति वार्ता प्रक्रिया को लेकर आम समन्वय पैदा किया जा सके। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार में उपराष्ट्रपति रहे खलीली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात करेंगे। एपी जोहेब मनीषामनीषा


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/39mAYox

Post a Comment

0 Comments