भारतीय ने कंगाल पाकिस्तान को सीखाया सबक, पैसे नहीं चुकाने पर जब्त किया था प्लेन

इस्लामाबाद/कुआला लंपुर मलेशिया में पाकिस्‍तान की सरकारी विमानन कंपनी के लीज पर लिए गए यात्री विमान को पैसे न चुकाने पर जब्‍त कर लिया गया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने यह विमान लीज पर दिया था, उसका मालिक भारतीय है। क्‍वालालंपुर एयरपोर्ट पर जब विमान को जब्त किया गया उस वक्त विमान में यात्री और चालक दल सवार था। भारतीय है मालिक और डायरेक्टर घटना के बाद पाकिस्तान के द नेशन समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस को यह बोइंग 777 यात्री विमान लीज पर दिया था, उसके मालिक और डायरेक्टर भारतीय हैं। पेसे नहीं चुकाने पर विमान को जब्त किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी का दफ्तर गुबई में है जहां भारतीय नागरिक काम करते हैं। पिछले एक साल में पाकिस्तानी एयरलाइन्स कई बार आलोचना की शिकार हुई है। विमान सेवा में फर्जीवाड़े का खुलासा पिछले साल मई में कराची एयरपोर्ट के पास एक रिहायशी इलाके में विमान क्रैश होने के बाद पाकिस्तानी एयर सेवा में फर्जीवाड़े और लापरवाही के कई मामले उजागर हुए थे। यहां तक कि देश के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि पीआईए के करीब 40% पायलट फर्जी होते हैं। यही नहीं इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता ने कहा है कि यह बात भी सबको पता है कि स्टाफ पहले कई तस्करी में पकड़ा जाता रहा है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। आरोपों के सामने आने के बाद यूरोपियन यूनियन ने अपने यहां PIA के विमानों की एंट्री रोक दी थी। यही नहीं, कम से कम 188 देशों में पाकिस्तानी पायलटों को बैन किए जाने का खतरा पैदा हो गया था।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/3nOmz9N

Post a Comment

0 Comments