पाकिस्तान: रावलपिंडी में पुलिस स्टेशन के करीब विस्फोट, 25 घायल

रावलपिंडी पाकिस्तान के रावलपिंडी में गंज पुलिस स्टेशन के पास रविवार को विस्फोट में 25 लोग घायल हो गए। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट्स में विस्फोट की वजह हैंड ग्रेनेड बताई गई है लेकिन सिटी पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अहसान यूनुस ने कहा है कि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। मौके पर राहत और बचावदल ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सीपीओ ने बताया है कि पिछले 10 दिन में किसी पुलिस स्टेशन के पास हुआ यह दूसरा धमाका है। हमले के शिकार कई बच्चे भी हुए हैं। अभी तक किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं है। वहीं, न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ था जो एक सब्जी के ठेले में विस्फोटक लगाकर मौके से फरार हो गए। इससे पहले 4 दिसबंर को हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। सीपीओ का कहना है कि विस्फोट के पीछे आतंकवादी साजिश की रिपोर्ट नहीं है।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/3qNvE5D

Post a Comment

0 Comments