(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, एक अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर उल्लंघन किये जाने को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये यहां स्थित भारतीय उच्चायुक्त के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि बुधवार को जंदरोत सेक्टर में ‘‘अंधाधुंध और बगैर उकसावे के’’ गोलीबारी किये जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय राजनयिक को 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने के लिये, इसकी (उल्लंघन की) और संघर्ष विराम उल्लंघन की इस तरह की अन्य घटनाओं की जांच करने तथा एलओसी एवं ‘वर्किंग बाउंड्री’ पर शांति कायम रखने को कहा गया।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/3n7BgFU
0 Comments